Purnia News: चोरी के सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के तरोना गांव में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तरोना पंचायत के मुखिया की ओर से चोरी की घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चोरी किए गए सामान में सोलर प्लेट, सोलर लाइट एवं तीन सोलर बैटरी समेत अन्य सामान शामिल थे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया। छापेमारी में पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, अभिषेक सिंह एवं संतोष कुमार शामिल थे। पुलिस ने मामले में तरोना निवासी शिवानंद हरिजन, पिता बाबूलाल हरिजन, मनोज हरिजन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.