Purnia News: चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, सामान बरामद
पूर्णिया, जुलाई 5 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुबन शर्मा टोला वार्ड संख्या-5 में बीते 7 अप्रैल की रात हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमन सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने 7 अप्रैल को बसंत लाल शर्मा के घर हुई चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पीछे मिट्टी में पॉलीथिन में छिपाकर रखे गए चोरी के सामान को बरामद किया। बरामद सामग्री में वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के दौरान आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.