Purnia News: चोरी के जूट के साथ एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थाना पुलिस ने जूट चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के 510 किलो जूट के साथ घटना में इस्तेमाल मिनी मैजिक गाड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि दो अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया गांव में बीते दिनों दरबाजे पर से ग्यारह बोझा जूट की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी हुई थी। घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन दे कर करवाई की मांग की थी। थाना में कांड संख्या 259/26 धारा 303 (2) अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच और छापेमारी शुरू की। पुलिस ने चंपानगर थाना अंतर्गत कोठी घाट रामपुर निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.