Purnia News: चोरी का मैजिक बरामद, दो आरोपी गए जेल
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के सरदार टोला से चोरी हुई मैजिक गाड़ी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रूपेश राय एवं सरदार टोला के श्याम राय के रूप में हुई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमारी ने बताया कि सरदार टोला निवासी रामानंद राय के घर के समीप से देर रात वाहन की चोरी हो गई थी। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की एवं आईना महल स्थित एक गोदाम के पास से वाहन बरामद कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.