Purnia News: चोपड़ा बाजार में मीट-मछली की दुकानों से फैली गंदगी, बीमारी का खतरा
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। बनमनखी अनुमंडल के जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित चोपड़ा बाजार बस पड़ाव के समीप मीट-मछली की दुकानों से निकलने वाले अवशेष और गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने से मांस-मछली के टुकड़े और अन्य कचरा जमा रहता है। इससे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदारों द्वारा मांस-मछली के अवशेषों को उचित तरीके से हटाने की व्यवस्था नहीं की जाती है। दुकान के नीचे और आसपास जमा कचरे के कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है तथा दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी होती है। लोगों का आरोप है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.