पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चैंबर ऑफ कॉमर्स पूर्णिया के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य केजरीवाल, महासचिव पारस जीजानी और कोषाध्यक्ष निर्मल जैन को निवर्तमान उपाध्यक्ष राजेश लोहिया ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पद के साथ नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां भी आती हैं। उन्हें विश्वास है कि नई टीम युवा ऊर्जा और संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए चैंबर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में युवा जोश और वरिष्ठों के अनुभव का बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए व्यापारिक हितों और चैंबर के विकास के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...