Purnia News: चेन छीनने के दौरान गिरने से शिक्षिका की मौत
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गले की चेन छीनने के दौरान गिरने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सहायक खजांची थाना के शारदा नगर का है। मृतका की पहचान रंजू झा (52) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह भट्ठा स्थित कन्या मध्य विद्यालय में पदस्थापित थी। परिजनों का कहना है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे शिक्षिका घर के बगल में अवस्थित एक दुकान से दही लेकर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार उचक्के आए और शिक्षिका के गले से चेन छीनने लगे। छीनाझपटी में महिला गिर गई, जिससे उसका पैर टूट गया और वह बुरी तरह घायल हो गई। आनन- फानन में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। उचक्के चेन छीनकर भाग गए। घटना की खबर पर सहायक खजांची थाना की पुलिस शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.