पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया सह निर्वाची पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं को आदर्श आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया दिनेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों तथा राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक का आयोजन प्रमंडलीय कार्यालय पूर्णिया के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल पूर्णिया में किया गया। संबंधित राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण एवं अभ्यर्थिय...