Purnia News: चार बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रूपौली अंतर्गत गिद्दा गांव वार्ड संख्या 10 में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका कोमल देवी (27 वर्ष) थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव घर के बरामदे से बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दबी जुबान से ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका का पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया है। मृतका अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रूपौली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.