पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के बंशी पुरंदाहा स्थित लखन चौक पर चाय-नाश्ता की दुकान की आड़ में गांजा बेच रहे एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से 343 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 3700 रुपये नकद बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना के अवर निरीक्षक पंकज प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखन चौक स्थित एक चाय-नाश्ता दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान में रखे एक बंद डिब्बे से 343 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दुकान संचालक शंकर भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: रामनगर में चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार पूछताछ के दौरान उसने गांजा बेचने की बात स्वीकार कर ली। उसकी...