Purnia News: चांदपुर भंगहा में 33/11 केवी पावर सब स्टेशन की मांग
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बनमनखी प्रखंड की चांदपुर भंगहा पंचायत में पंचायत सरकार भवन के समीप बिहार सरकार की उपलब्ध भूमि पर अतिरिक्त 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र स्थापित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार अकेला, मुकेश कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना यादव, गौरव आनंद व पंकज यादव शामिल थे। सांसद ने मामले में विद्युत अधीक्षण अभियंता, पूर्णिया प्रमंडल को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की पहल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.