पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए धमदाहा प्रखंड अंतर्गत चम्पावती पंचायत के चंपावती गांव में तैयारी तेज हो गई है। इसे लेकर ग्रामीणों और छठ पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष छठ पूजा को हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में छठ घाट की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, रोशनी की व्यवस्था और व्रतियों की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ऐतिहासिक सूर्य पोखर छठ घाटों पर होगी विशेष व्यवस्था छठ पूजा को सफल बनाने में ग्रामीणों की भागीद...