पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। बनमनखी प्रखंड के महराजगंज एक पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय चकमका के नवनिर्मित भवन का शिक्षक दिवस के अवसर पर उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सचेतक सत्तारूढ़ दल सह स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया रविन्द्र प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, बीईओ सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समीर कुमार एवं समाजसेवी गौरव आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रत्ज्वलित एवं फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विद्यालय का नया भवन क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। अब इस इलाके के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कम...