पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार दास ने मंगलवार की शाम को पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष ने थाना में पूर्व से कार्यरत पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिस कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में जनता की विश्वास पर वह खड़े उतरने का काम करेंगे। नये थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास इससे पूर्व भवानीपुर थाना में एएसआई के पद पर थे। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर राय, पुलिस पदाधिकारी वीर विक्रम, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार दुबे, नीरज कुमार आदि द्बारा उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...