पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के सुदूर बैसा प्रखंड के चंदवार पंचायत के पूर्व मुखिया नसीम अख्तर (60) का बुधवार देर शाम हृदयाघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पंचायत सहित पूरे अमौर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार देर शाम से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए आवास पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गुरुवार दोपहर बाद मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूर्व मुखिया के निधन पर पंचायत की वर्तमान मुखिया साकिना खातून, सरपंच रौशन आरा बेगम, मुखिया प्रतिनिधि जमशेद आलम, समाजसेवी बेलाल अहमद, एहसान आलम, पूर्व विधायक सबा जफर, अमौर विधायक अख्तरुल ईमान, प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया। उन...