Purnia News: घोड़दौड़ पंचायत में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के घोड़दौड़ पंचायत स्थित एचडब्ल्यूसी सरोचिया में 'सेवा संकल्प अभियान-सेवा मेरा योगदान' के तहत एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया लक्ष्मण सिंह ने फीता काटकर किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय शंकर बब्लू एवं डॉ. नूर फातमा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सीएचओ प्रिया कुमारी समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में कुल 115 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, एनसीडी स्क्रीनिंग और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में 52 ग्रामीणों की गैर-संचारी रोगों की जांच, 40 की एनीमिया जांच एवं उपचार तथा 28 ग्रामीणों की टीबी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Faridabad...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.