Purnia News: घर से गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों की चोरी
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित संतोष नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा घटना में चोरों ने संतोष नगर निवासी चमनी देवी के घर से एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, पांच लीटर सरसों तेल समेत अन्य घरेलू सामानों की चोरी कर ली। पीड़िता ने बताया कि चोरी की घटना का पता सुबह होने पर चला। घर से आवश्यक सामान गायब मिलने के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संतोष नगर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। चोर बिजली मोटर, ट्यूबवेल के उपकरण, बर्तन तथा अन्य कीमती सामानों को निशाना बना रहे हैं। इसके कारण लोगों को अपने घरों और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर परेशानी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.