Purnia News: घर से गायब महिला का परमान नदी में मिला शव
पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के दोघड़िया स्थित परमान नदी में बुधवार को दिन में एक महिला का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ पंचायत अंतर्गत माला गांव निवासी बोध नारायण सिंह की 62 वर्षीय पत्नी गोसिया देवी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि गोसिया देवी सोमवार की शाम से लापता थीं। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को परमान नदी में उनका शव मिलने की सूचना मिली। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.