Purnia News: घर में रखी 40.75 लीटर शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से देसी और विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मोहनपुर थानाध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के आनंदपुर बहुती गांव निवासी राजकिशोर भगत के घर में बिक्री के लिए देसी और विदेशी शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से 4.75 लीटर विदेशी शराब और 36 लीटर देसी शराब यानी कुल 40.75 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से राजकिशोर भगत को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.