Purnia News: घर में चोरी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ। एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी चौक के समीप गंडवास गांव के वार्ड 12 में बीती रात एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर की महिला ने पड़ोसी पर घर में रखे जेवरात और नगद रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, रात करीब 12 बजे उसके घर में चोरी की घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही चोरी की घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.