Purnia News: घरेलू विवाद में छोटे भाई के साथ मारपीट, गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जीएमसीएच ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने हायर सेन्टर रेफर कर दिया है। जिसके बाद परिजनों ने कसबा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की पहचान मरंगा थाना के लालगंज बलराम मंडल के रूप में हुई है। उसने अपने बड़े भाई छोटू लाल मंडल पर आरोप लगाते हुए मरंगा थाना में केस दर्ज कराया है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.