Purnia News: ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के प्रशिक्षण की वर्षों पुरानी मांग पूरी
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के लिए पंचायत स्तर पर 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित कराने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। इस संबंध में बीपीआरओ ने पत्र जारी कर सभी पंचायत सचिवों को अविलंब प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्देश दिया है। ग्राम रक्षा दल संघ के प्रखंड अध्यक्ष मो. अमीरुल ने बताया कि पत्र में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के लिए 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम अविलंब आयोजित कर इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को देने को कहा गया है। प्रखंड अध्यक्ष ने पंचायत के सभी मुखियाओं से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने और ग्राम रक्षा दल को सशक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के प्रशिक्षण की वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.