Purnia News: ग्रामीण युवाओं को वर्मी कंपोस्ट उत्पादन का प्रशिक्षण
पूर्णिया, सितम्बर 19 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ की ओर से ग्रामीण युवाओं को वर्मी कंपोस्ट उत्पादन तकनीक की जानकारी देने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 30 ग्रामीण युवक-युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने भी प्रशिक्षण में सहभागिता कर युवा किसानों के साथ तकनीकी जानकारी साझा की। समापन कार्यक्रम में केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. केएम सिंह ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वर्मी कंपोस्ट उत्पादन को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कृषि रसायनों के अत्यधिक उपयोग से होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.