पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली प्रखंड के मध्य विद्यालय श्रीमाता परिसर में बारिश के कारण जमा पानी को शुक्रवार को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। पानी निकासी का कोई प्राकृतिक रास्ता नहीं होने के कारण दो टैंकर मंगाकर विद्यालय परिसर को जलजमाव से मुक्त कराया गया। गोरियर पट्टी श्रीमाता पैक्स के चेयरमैन हिमांशु देवराज के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं मनीष चौधरी, अमित कुमार और सौरव कुमार ने टैंकर की मदद से विद्यालय परिसर में भरे पानी को बाहर निकाला। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण विद्यालय के कार्यालय, कक्षाओं, रसोईघर और पूरे परिसर में पानी भर गया था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: प्राथमिक विद्यालय बुद्धूपुरवा जलमग्न, पढ़ाई बाधित जलजमाव के कारण पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी प्रभावित ह...