पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के गौरा पंचायत भवन तथा नगर निगम स्थित गुलाबबाग जेएलएन हाई स्कूल में आयोजित जनकल्याणकारी सहयोग शिविर में विधायक विजय खेमका ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इन्होंने यहां अधिकारियों से शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की विस्तृत जानकारी ली। बीडीओ तथा उपनगर आयुक्त ने बताया कि गौरा पंचायत में प्राप्त 188 आवेदनों में से 186 का निष्पादन किया गया है। जबकि नगर निगम के वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 41 में प्राप्त 120 आवेदनों में से 114 का समाधान किया गया है। शिविर में जनसंवाद करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में हर माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाला सरकारी सहयोग श...