Purnia News: गोली लगने से घायल महिला की दो महीने बाद पटना में मौत, गांव में पसरा मातम
पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। करीब दो महीने पहले गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कोमल कुमारी (पत्नी गुलशन दास) की 24 अक्टूबर को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रहिका टोला दनसार की निवासी थीं। परिजनों के अनुसार, उन्हें बचाने के लिए पूर्णिया और पटना समेत कई जगहों पर इलाज कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक छा गया। कोमल कुमारी का पार्थिव शरीर कसबा प्रखंड के बोचगांव पंचायत स्थित वार्ड संख्या नौ में उनके पैतृक घर लाया गया। इस दौरान परिजनों के साथ गांव के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी जुटे। घटना की सूचना मिलने पर जलालगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.