पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने गुलाबबाग टीओपी के क्षेत्राधिकार में विस्तार किया है। अब इसका क्षेत्राधिकार कटिहार मोड़ टीओपी अन्तर्गत आने वाले स्थानों तक विस्तारित हेागा। समूचे क्षेत्र में पुलिसिंग के लिए पदाधिकारियों के साथ बलों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। गुलाबबाग टीओपी में पहले से उपलब्ध पुलिस पदाधिकारियों के अलावा अब दो अतिरिक्त चार चक्का वाहनों के साथ आठ पुलिस पदाधिकरियों एवं 16 पुलिस बलों को तैनात किया गया है। जिससे क्षेत्र में पहले से बेहतर पुलिसिंग की जा सके। यह भी पढ़ें- Purnia News: अब रंगों से ऑटो-टोटो के रूटों की होगी पहचान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...