पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गुलाबबाग जीरो माइल क्षेत्र में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम के संयुक्त निरीक्षण के बाद अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। पूर्णिया सदर एसडीएम, एसडीपीओ -वन पूर्णिया एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के साथ संयुक्त रूप से गुलाबबाग जीरो माइल एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विश्वस्त सूत्रों एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर यह बात सामने आई है कि कुछ असामाजिक तत्वों (महिलाओं एवं पुरुषों) द्वारा सरकारी सड़क की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर गैर-कानूनी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा अपने निजी मकानों में अनैतिक देह व्यापार (वेश्यावृत्ति) संचालित किए जाने की गम्भीर सूचनाएं भी प्राप...