पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के खगहा गांव स्थित महर्षि मेंहीं योगाश्रम परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय मासिक संतमत सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं के सैलाब से आश्रम परिसर भक्तिमय हो उठा। बाहर से पहुंचे संत-महात्माओं के प्रवचन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। सत्संग में स्वामी अमल बाबा, दशरथ बाबा, अनभवानंद बाबा, जनार्दन बाबा आदि संतों ने गुरु की महिमा, मानव जीवन के उद्देश्य, सत्संग और साधना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वामी अमल बाबा ने कहा कि सत्संग मनुष्य के जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गुरु की शरण में ही आत्मकल्याण का मार्ग, संतों ने दिया साधना का संदे...