पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित गुंडा चौक पर जलजमाव से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। गुलाबबाग मंडी से गुंडा चौक होते हुए वीरपुर चौक तक जाने वाली यह सड़क व्यापारियों के लिए प्रमुख मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गुंडा चौक पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बरसात के समय सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। लोगों ने नगर निगम से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chapra News: धंसी पुलिया वाली खबर का फोटो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...