Purnia News: गिरफ्तारी के बाद पैसे जमा कराने पर रिहाई
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया। नीलाम पत्र वाद संख्या 1224/22-23 में निर्गत वारंट के आधार पर केनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देनदार परमानंद मेहता को गिरफ्तार कर नीलाम पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में पेशी के बाद देनदार के पुत्र द्वारा निर्धारित राशि तुरंत बैंक में जमा कराई गई, जिसके उपरांत नीलाम पत्र पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राज कुमार गुप्ता के आदेश से उन्हें रिहा कर दिया गया। जिले में लंबित वादों के त्वरित निष्पादन और बकाए की वसूली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त है। थानों को लंबित वारंटों पर त्वरित गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाएदार समय पर भुगतान करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वारंट और कुर्की जप्ती जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.