पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गिरजा चौक से डीआईजी चौक तक रोशनी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण शाम में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम में अंधेरा के कारण असामाजिक लोगों का जमावड़ा होने लगता है। शाम में पैदल चलने वाले लोग अंधेरे होने से पहले इन्दिरा गांधी स्टेडियम से निकल जाते हैं। गिरजा चौक से जनता चौक कोर्ट स्टेशन जाने वाले लोग पैदल छोड़कर टोटो पकड़कर निकलते हैं। शाम में नशेड़ी का जमावड़ा होने लगता है। जिस कारण लोग अंधेरे होने के बाद इन्दिरा गांधी स्टेडियम होकर पैदल नहीं चलकर टोटो पकड़कर अपनी गंतव्य स्थानों तक आवाजाही करते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News बसंतपुर नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट खराब समाजसेवी ब्रज किशोर भारती, राजेश अग्रवाल, अफरोज खान, पवन राय ने गिरिजा चौक से इन्दिरा ग...