पूर्णिया, अक्टूबर 21 -- गाय खोजने के बहाने पहुंचे लोगों ने ग्रामीण पर चलाई गोली Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना क्षेत्र के कैरिया गांव में गाय खोजने के बहाने पहुंचे दो अज्ञात लोगों में से एक ने ग्रामीण पर गोली चला दी। गोली ग्रामीण के बाएं पैर के निचले हिस्से को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल का अमौर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। घायल ग्रामीण देवेंद्र विश्वास के फर्द बयान पर अमौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दर्ज बयान के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की रात की है। देवेंद्र विश्वास अचानक नींद से जागकर अपने दरवाजे से बाहर निकले तो वहां दो अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए। पूछने पर दोनों ने बताया कि उनकी गाय खो गई है और वे उसे खोज रहे हैं। दोनों की गतिविधिय...