पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। गांधी जयंती पर शुक्रवार को मीरगंज नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सफाई मित्रों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सफाई मित्रों को अभियान के लोगो वाली टी-शर्ट और जैकेट देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मो. यूनुस उर्फ पूनम, उप मुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान, नवीन कुमार, मोहम्मद रहीम, अमजद आलम, राहुल आलम, वार्ड पार्षदों और कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित पोखर की सफाई की। पोखर के आसपास जमा कचरा और गंदगी हटाई गई। इसके साथ ही नगर के सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और आसपास के इलाकों में भी सफाई की गई। अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक जगहों पर कचरा न...