पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के वियारपुर पंचायत के उचितपुर पिपरा मंडल टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 का कायाकल्प कर विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को चॉकलेट व बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान डीएम का सहज अंदाज भी देखने को मिला। वे प्रोटोकॉल से अलग आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर ग्रामीणों के बीच चटाई पर बैठ गए और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभ...