Purnia News: गांजा के साथ क्रेता एवं विक्रेता गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। बाइक सवार एक क्रेता और एक विक्रेता को 5.900 किलोग्राम गांजा और 12,100 रुपया के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही दोनों की बाइक और मोबाइल को भी जब्त किया। बताया जाता है कि टीकापट्टी थाना क्षेत्र के बैरिया बहियार स्थित बैरिया-श्रीमाता सड़क पर अलग-अलग बाइक पर सवार व्यक्ति बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। उसी समय पुलिस की गाड़ी देख दोनों बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में पुलिस ने टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी बाइक सवार पंकज मंडल के पास से 12,100 रुपया और मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया निवासी होलीस मंडल के बाइक पर रखे एक बोरा से तीन प्लास्टिक में 5.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.