पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिरौली में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन सोमवार को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ विधि-विधानपूर्वक हो गया। 14 सितंबर को गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई थी। महोत्सव के दौरान गणेश पूजा मेला समिति, बिरौली के बैनर तले पूजा-अर्चना के साथ भव्य मेले का आयोजन किया गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। गणेश प्रतिमा को बाजार क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर, धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा इस दौरान श्रद्धालु...