पूर्णिया, सितम्बर 25 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। 31वें गणपति महोत्सव के अवसर पर कसबा के डॉ. बीपी साह महोत्सव ग्राउंड में बुधवार की देर शाम कसबा सांस्कृतिक मंच 'कसम' के तत्वावधान में एक दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डांडिया और गरबा नृत्य देखने के लिए महोत्सव ग्राउंड में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक डॉ. ए.के. गुप्ता, कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार, महागणपति महोत्सव के संयोजक एवं भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रांतीय क्षेत्रीय प्रभारी बमबम साह तथा कसबा सांस्कृतिक मंच के निदेशक सह महोत्सव के सह संयोजक एस. कुमार रोहित्सव उर्फ पप्पू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar N...