Purnia News: गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा गुलाबबाग, महाआरती को लेकर बढ़ा उत्साह
पूर्णिया, सितम्बर 16 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। उत्तर बिहार की सबसे बड़ी अनाज मंडी के रूप में देश-दुनिया में पहचान रखने वाला गुलाबबाग इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हुआ है। गणपति महोत्सव को लेकर गुलाबबाग में चारों ओर उत्सवी माहौल बना हुआ है। पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही पूरा मेला परिसर भक्ति गीतों और गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठता है। गुलाबबाग में गणपति महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1999 में हुई थी। पहली बार आयोजित महोत्सव में पंडाल को कारगिल युद्ध की थीम पर सजाया गया था। उस समय इस अनूठी प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और गुलाबबाग अनाज मंडी के साथ-साथ गणपति महोत्सव को लेकर भी चर्चा में आ गया। शुरुआती दौर में मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.