पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र स्थित मां संतोषी मंदिर परिसर में रविवार को आगामी गणपति पूजा महोत्सव एवं मेले की तैयारियों को लेकर पूजा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में स्थानीय लोगों और कमेटी सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी पूजा कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में पिछले वर्षों के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा इस वर्ष पूजा महोत्सव और मेले को अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। नई कमेटी में पूर्व प्रखंड प्रमुख सदानंद झा को अध्यक्ष, जलालगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राज कुमार दास उर्फ राजू को उपाध्यक्ष, संजीत विश्वास को सचिव, पंकज यादव को महासचिव तथा प्रवीण साह एवं अमित चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। यह ...