पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत रूपौली, एक संवाददाता। गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक बालक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनील नगर मालपुर गांव निवासी मंगल मंडल के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाबत ग्रामीणों ने अस्पताल में बताया कि बालक बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से कुछ ही दूरी पर स्थित मैदान की तरफ गया था। मैदान के समीप ही एक खेत में गड्ढा है जिसमें पानी है। बच्चा खेलने के क्रम में गड्ढा में चला गया। साथ गए बच्चों ने हल्ला किया और बताया कि वह गड्ढा में गिर गया है। यह भी पढ़ें- गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हो हल्ला होते ही ग्रामीणों की मदद से उसे गड्ढे के पानी से खोजकर निकाला गया और उसे रेफरल अस्पताल रूपौली पहुंचाया गया जहां मौज...