पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के तत्वावधान में 6 नवंबर 2026 को केनगर प्रखंड के काझा पंचायत अंतर्गत काझा कोठी पार्क में आयोजित होने वाले गंगा उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को बीडीओ मनीष कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। इसमें पार्क परिसर की साफ-सफाई, मंच निर्माण, शौचालय की व्यवस्था और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई। बीडीओ ने आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया, ताकि उत्सव में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- Ram...