Purnia News: खेल मैदान में गूंजी आदिवासी युवाओं की प्रतिभा, पप्पू यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
पूर्णिया, अगस्त 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के केनगर प्रखंड अंतर्गत क्रीड़ा स्थल झीलटोला फुटबॉल मैदान बाघमारा में आयोजित 47 वां फुटबॉल चैम्पियनशिप एवं अन्य खेल-कूद प्रतियोगिता में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सांसद का स्वागत किया। पप्पू यादव ने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाकर उनका परिचय लिया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.