Purnia News: खेल महाकुंभ का आगाज: दो हजार छात्र-छात्राएं दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन पूर्णिया के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय जिला स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय आयोजन में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 2 हजार छात्र-छात्राएं विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और एक सशक्त मंच प्रदान करना है। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए डीएम ने कहा कि इस प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.