पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के कोचेली गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान कोचेली गांव निवासी पंकज यादव के 11 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पियूष अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के पानी में जा गिरा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचते, वह गहरे पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डगरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।...