पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी थाना क्षेत्र के हरिपुर मादी गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी मधेपुरा जिले के भटनी से की गई। पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बुधवार को बनमनखी थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि 26 अक्टूबर को हरिपुर मादी गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना हुई थी। इलाज के दौरान छुतहरु सुतिहार की मौत हो गई। इसके बाद मृतक की पत्नी बिंदुला देवी के आवेदन पर आठ नामजद आरोपियों के विरुद्ध बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।...