Purnia News: खुश्कीबाग में हटाया गया अवैध कब्जा
पूर्णिया, नवम्बर 20 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने खुश्कीबाग में अभियान चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों, ठेलों, गुमटियों और अन्य अवैध संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम के कर्मियों की टीम मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात दिलाना है। हालांकि, अभियान के बावजूद शहर में अतिक्रमण की समस्या पूरी तरह समाप्त होती नहीं दिख रही है। समाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.