Purnia News: खुले में लगे ट्रांसफार्मर से राहगीरों और छात्रों पर खतरा
पूर्णिया, सितम्बर 17 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा से पूर्णिया जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे सिद्धिविनायक मंदिर के सामने खुले में लगा बिजली ट्रांसफार्मर राहगीरों और आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे से होकर तीन विद्यालयों के बच्चों का प्रतिदिन आवागमन होता है। वहीं, मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक रहती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर को जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रांसफार्मर को खुले में सड़क किनारे नहीं रखा जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kannauj News: खुला ट्रांसफार्मर हादसों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.