Purnia News: खुले घूम रहे सूअरों से फसलों को नुकसान, कार्रवाई की चेतावनी
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में लगाए गए फसलों को खुले घूम रहे देसी सूअरों द्वारा लगातार नुकसान पहुंचाए जाने का मामला सामने आया है। फसलों की बार-बार हो रही बर्बादी से केंद्र के वैज्ञानिक और कर्मी परेशान हैं। कई बार चेतावनी और समझाइश के बावजूद सूअर पालकों द्वारा इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने बताया कि केंद्र परिसर में अनुसंधान एवं प्रदर्शन के लिए विभिन्न फसलें लगाई गई हैं, लेकिन आसपास के क्षेत्र में खुले छोड़े गए सूअर अक्सर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे कृषि अनुसंधान और प्रदर्शन कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सूअर पालक केंद्र के समीप स्थित वार्ड संख्या-7 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.