Purnia News: खिलाड़ियों और युवाओं ने इंदिरा गांधी स्टेडियम को किया प्लास्टिक मुक्त
पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक इंदिरा गांधी स्टेडियम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था 'ग्रीन पूर्णिया' के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में भारी संख्या में युवाओं, उभरते खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान किया। अभियान में एथलेटिक सोसाइटी और एकलव्य क्लब के युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन बच्चों ने खेल भावना के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का परिचय देते हुए स्टेडियम के कोने-कोने से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया। स्टेडियम में रोजाना सुबह बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं। अक्सर लोग अपने साथ पानी की प्लास्टिक बोतलें और रिफ्रेशमेंट के पाउच लेकर आते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.